Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 09 अगस्त। मथुरा-बरेली हाईवे पर गांव टुकसान के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो कांवड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों कांवड़िए गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद साथी कांवड़ियों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने इमरजेंसी में दोनों का उपचार करते हुए भर्ती कर लिया। हादसे की जानकारी मिलते ही इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना की जानकारी जुटाई। वहीं घायल कांवड़ियों का हालचाल जानने के लिए हाथरस सीएमओ वेद प्रकाश भी जिला अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

मिली जानकारी के अनुसार, भरतपुर से कांवड़ियों का एक जत्था बाइक से डाक कांवड़ लेने के लिए सोरों, जिला कासगंज जा रहा था। इसी दौरान कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में मथुरा-बरेली हाईवे पर गांव टुकसान के पास तेज रफ्तार शिफ्ट कार ने बाइक सवार दो कांवड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में आशुतोष पुत्र मोहन सिंह निवासी भरतपुर और सोनू सिंह पुत्र भूरा सिंह निवासी भरतपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद साथी कांवड़ियों ने दोनों को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। वहीं हादसे के बाद दोनों घायल कांवड़ियों को बेहतर उपचार के लिए दो ALS एंबुलेंस के माध्यम से भरतपुर रेफर कर दिया गया। हाथरस सीएमओ वेद प्रकाश ने बताया कि सड़क हादसे के बाद दो कांवड़िए घायल अवस्था में जिला अस्पताल की इमरजेंसी में आए थे। दोनों के शरीर पर खुली चोटें थीं, जिसके बाद डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार किया गया। कांवड़ियों के अनुरोध पर दोनों को दो ALS एंबुलेंस के माध्यम से भरतपुर रेफर किया गया है। सीएमओ ने बताया कि दोनों घायल कांवड़ियों की हालत फिलहाल स्थिर है।

Next News :-सदर विधायक ने दिया पीड़ित परिवार को दी आर्थिक सहायता, डीएम व एसपी बोले शासन पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ है खड़ा

Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page