
सिकन्दराराऊ (हसायन) 19 अगस्त। कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र से गुजर रहे निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गांव नगला रति पर बुधवार उन्नीस अगस्त को दोपहर ग्यारह बजे के करीब एक विद्यालय संचालक के द्वारा सर्विस रोड पर खडे ढकेल खोमचे पर खाद्य पदार्थ चाऊमीन केला खा रहे युवक के साथ स्कूल संचालक के द्वारा गाडी हटाए जाने को लेकर कहासुनी गाली-गलौज मारपीट हो गई।घटना की जानकारी दिए जाने के दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने घटना के संबंध दोनों पक्ष को कोतवाली में बुलाकर घटना को लेकर दोनों का पक्ष जाना।घटना के संबंध में स्कूल संचालक व पीड़ित युवक के द्वारा एक दूसरे के खिलाफ लिखित तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।ताराचन्द्र पुत्र राजन सिंह निवासी मदनपुर खंदौली आगरा का रहने वाला हूं।मैं यूनिटी स्माॅल फाइनेंस बैंक में लान आफीसर के पद पर कार्यरत तैनात हू।जिसका आफिस कार्यालय दरियापुर में है।मैं गांव लोधीपुर से अपने अपने ग्राहक से कलेक्शन करके अपने कार्यालय ब्रांच शाखा पर जा रहा था।ब्रांच पर जाते समय में मै नगला रति तिराहे पर कुछ खाने के लिए रूका।उसी समय एक सफेद रंग की गाडी आई और गाडी साइड को लेकर मुझसे गाली-गलौज की और लोग बुलाकर मारपीट की।पास के ही लोगों ने मुझे बचाया।जानकारी करने के बाद पता लगा कि वह पास के ही दादा श्री मेघ सिंह बघेल आदर्श स्कूल नगला रति हाथरस का व्यक्ति था।इस संबंध में प्रधानाचार्य चन्द्र प्रकाश ने बताया कि कालेज के निकट से गुजर रहे सर्विस मार्ग पर वाहन खडे कर कुछ युवक छात्राओ को परेशान करने की जानकारी छात्राओं के द्वारा दी गई।छात्राओं के द्वारा दी गई जानकारी के मिलने के दौरान जब प्रधानाचार्य चन्द्रप्रकाश अपने सहायक अध्यापक के साथ वहां पर पहुंचा।तो पहले से मौजूद युवक से प्रधनाचार्य की कहासुनी हो गई।घटना के संबंध में प्रधानाचार्य चन्द्र प्रकाश पुत्र गौरीशंकर ने पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए सर्विस मार्ग पर गाडी हटाए जाने के दौरान हूटिंग कर रहे युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सर्विस रोड पर किसी बात को लेकर युवक व प्रधानाचार्य के बीच वाद विवाद हो गया है।घटना के संबंध में जांच-पड़ताल की जा रही है।







