Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 19 अगस्त। कस्बा के नगला रति मार्ग स्थित मोहल्ला अहीरान में क्षेत्रीय साधन सहकारी समिति परिसर के सामने कोतवाली  परिसर से महज सौ मीटर की दूरी पर स्थित बडी प्राचीन माता पथवारी शीतला देवी के मंदिर परिसर में लगी दान पेटिका को क्षतिग्रस्त कर कस्बा के ही मोहल्ला अहीरान में रहने वाले कुछ युवको के द्वारा दान पेटिका में चढावा के रूप में एकत्रित हुई एक लाख रूपए के लगभग की धनराशि चोरी कर ले जाने की आंशका होने से भक्तों में हडकंप मच गया।घटना के संबंध में महामाई प्राचीन माता पथवारी के मंदिर से जुडे महामाई के भक्तों के द्वारा चोरी की घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएं प्रारंभ कर दी गई है।चोरी की घटना को लेकर भक्तों के द्वारा अभी तक कोतवाली पुलिस को कोई सूचना या जानकारी देना जरूरी नही समझा है।कस्बा के नगला रति मार्ग स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र,विद्युत उपखंड अधिकारी चतुर्थ के कार्यालय के निकट क्षेत्रीय सहकारी समिति के गोदाम कार्यालय के सामने स्थापित नगर की सबसे बडी प्राचीन माता पथवारी शीतला देवी के मंदिर परिसर में लोहे के गेट के अंदर लगी दान पेटिका में नगर के कुछ टैम्पों चालकों व एक हलवाई का कार्य करने वाला एक युवक हर रोज अपनी कमाई में से कुछ धन दान के रूप में निकालकर दान की राशि को महामाई के नाम से अर्पित कर दान पेटिका में एकत्रित कर महामाई के मंदिर पर कार्य कराते रहते है।टैम्पों चालक व हलवाई के द्वारा मंदिर में लगी हुई दान पेटिका को श्रावण मास में चार दिन पहले तीसरे सोमवार की सुबह पूजा अर्चना करने के लिए जाते समय क्षतिग्रस्त दिखाई दी।दान पेटिका के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले के भक्त मंडली में हडकंप मच गया।सोमवार को क्षतिग्रस्त मिली दान पेटिका से चुराए गए दान के धनराशि को चोरी कर घटना को अंजाम दिए जाने के बाद भी भक्ताें के द्वारा घटना के संबंध में पुलिस को कतई जानकारी नही दी गई।घटना को लेकर नगर में तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त रही।इस संबंध में भक्त मंडली के द्वारा अपने स्तर से चोरी की घटना को अंजाम देने वाले युवकों का सुराग लगाना प्रारंभ कर दिया।मंदिर परिसर में लगी दान पेटिका के क्षतिग्रस्त कर दान पेटिका से दान की धनराशि चढावा चोरी को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही है।मंदिर परिसर में लगी हुई दान पेटिका को क्षतिग्रस्त कर दान पेटिका से चोरी हुई धनराशि लाख रूपए के आसपास बताई जा रही है।मंदिर परिसर में लगी हुई दान पेटिका से दान की लाख रूपए के लगभग की धनराशि चोरी हो जाने के बाद चोरी की घटना को अंजाम देने वाले युवकों की तलाश में भक्त मंडली के द्वारा मंदिर के आसपास लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में रविवार सोलह अगस्त की रात्रि को मंदिर के आसपास भ्रमण कर घूमने वाले युवकों की निगरानी कर जांच पडताल कर सीसीटीवी फुटेज देखे गए।तो सीसीटीवी कैमरा की फुटेज व डीवीआर में कस्बा के मोहल्ला अहीरान के ही रहने वाले कुछ युवकों की गतिविधियां संदिग्ध दिखाई दी।मंदिर में चोरी करने वाले कुछ युवकों पर ही चोरी की घटना को अंजाम देने को शक जाहिर किया जा रह है।हालांकि घटना को लेकर कोतवाली में किसी भी भक्त ने कोई जानकारी व सूचना देना जरूरी नही समझा है।चोरी की घटना को छिपाने के लिए आपस में ही सुलह समझौता करने का प्रयास कर चोरी की घटना को दबाए रखने का प्रयास किया जा रहा है।इस संबध में कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार चिकारा ने बताया कि घटना के संबंध में उन्हे किसी के द्वारा अभी तक कोई जानकारी नही दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page