सादाबाद 06 अगस्त। सहपऊ क्षेत्र के रामपुर गांव में आज सुबह किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यह घटना तब सामने आई जब किशोरी का छोटा भाई स्कूल से 12:30 पर घर लौटा। उसने अपनी बहन को कमरे में फंदे से लटका देखा। भाई के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा और चुन्नी काटकर किशोरी को फंदे से नीचे उतारा। घटना के समय किशोरी के पिता अपने बड़े बेटे के साथ बाहर गए हुए थे। उसका छोटा बेटा स्कूल गया था। किशोरी की सौतेली मां भी उस वक्त घर पर मौजूद नहीं थी। पड़ोसियों ने किशोरी के पिता और उसके मामा रामवीर सिंह को घटना की सूचना दी। फिरोजाबाद के नगला खुमानी निवासी मामा रामवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि किशोरी के माता-पिता उसे प्रताड़ित करते थे और उन्होंने ही उसे आत्महत्या के लिए उकसाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए हाथरस पुलिस
August 6, 2026
कांवड़ श्रद्धालुओं से मिले डीएम-एसपी, व्यवस्थाओं का
August 6, 2026
युवक की मौत के बाद अस्पताल में
August 6, 2026
सासनी : तीर्थयात्रियों से भरी सरकारी बस
August 6, 2026
शव वाहन हुआ खराब तो शोकाकुल परिजनों
August 6, 2026
गाली देने से मना करने पर परिवार
August 6, 2026
सासनी : शराब के लिए रुपये न
August 6, 2026
Weather
Hathras
10:48 pm,
Aug 6, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap








