Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 19 अगस्त। कस्बे के सादाबाद इंटर कॉलेज में गठित ड्रग अवेयरनेस क्लब के तत्वावधान में आज विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को नशीले पदार्थों से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में विद्यालय के प्रवक्ता धर्मवीर सिंह ने नशे के विभिन्न रूपों और इसके गंभीर दुष्परिणामों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि नशे की आदत व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार और सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करती है। धर्मवीर सिंह ने कहा कि युवा पीढ़ी देश का भविष्य है, इसलिए उनका स्वस्थ और नशामुक्त रहना समाज एवं राष्ट्र के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ ही अपने साथियों और आसपास के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजेश कुमार, मु. इमरान, मेवाराम, कपिल गुप्ता, निकेश कुमार तिवारी, शिखा शर्मा, संजय पाल सिंह, प्रदीप कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page