Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 21 जुलाई। जनपद के हसायन कोतवाली क्षेत्र में बाइक में हवा भरवाने गए एक युवक के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, थाना हसायन क्षेत्र के गांव नबाबपुर निवासी ब्रजेश कुमार पुत्र बनवारीलाल ने कोतवाली हसायन में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 17 जुलाई की शाम करीब 7:30 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल में हवा भरवाने के लिए गांव में गया था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद गांव के ही कुलदीप पुत्र हरिप्रकाश, टिंकू पुत्र हरिप्रकाश, सतेन्द्र पुत्र बाबूलाल तथा लेखपाल पुत्र बाबूलाल ने उसे देखते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़ित के अनुसार, जब उसने गाली-गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लोहे के पाइप से उस पर हमला कर दिया। हमले में उसकी दाहिनी बाजू में चोट आई। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार चिकारा ने बताया कि पीड़ित की लिखित तहरीर के आधार पर चारों नामजद आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page