हाथरस 21 जुलाई। भू-जल संरक्षण सप्ताह (16 जुलाई से 22 जुलाई) के अंतर्गत सेठ फूलचंद बागला पीजी कॉलेज में सोमवार को निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य प्रो. (डॉ.) महावीर सिंह छौंकर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर भू-जल संरक्षण के प्रति अपनी जागरूकता का परिचय दिया। कार्यक्रम में मुख्य अनुशासन अधिकारी प्रो. (डॉ.) के.एन. त्रिपाठी ने सफल प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। अनुशासन अधिकारी डॉ. विशाल कुमार एवं डॉ. शुभांकर पांडे ने भी प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. बलवंत, डॉ. रूपेंद्र राजपूत एवं डॉ. विनीत सिंह शामिल रहे। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ऋषिकांत एवं डॉ. विनय कुमार वर्मा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. एसडी पचौरी का भी विशेष सहयोग रहा। अंत में डॉ. कमलेश कुशवाहा ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
दहेज में बुलेट और नकदी की मांग,
September 5, 2026
बारिश के बाद बीमारियों का बढ़ा खतरा,
September 5, 2026
अतिरिक्त दहेज में कार की मांग बनी
September 5, 2026
प्लॉट-क्रेटा नहीं मिली तो विवाहिता पर टूटा
September 5, 2026
गाली-गलौज का विरोध करना पड़ा भारी, अधिवक्ता
September 5, 2026
सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल में सम्मान
September 5, 2026
श्री गोविंद भगवान मंदिर में धूमधाम से
September 5, 2026
Weather
Hathras
10:10 pm,
Sep 5, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap









