Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 19 जुलाई। सहपऊ थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में महिला ने पड़ोसी युवक पर घर में घुसकर छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि थाना पुलिस को दो बार लिखित शिकायत देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। बाद में पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने पर मामले में मुकदमा दर्ज किया गया।

होलीगेट निवासी पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पति नोएडा स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं और वह बच्चों के साथ घर पर रहती हैं। आरोप है कि 7 जुलाई की सुबह वह घर के बरामदे में सो रही थीं, तभी पड़ोसी सतीश घर में घुस आया और उनके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। शोर सुनकर सास-ससुर मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़िता का आरोप है कि इस घटना की लिखित शिकायत थाना सहपऊ में दी गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

महिला ने आगे बताया कि 11 जुलाई की रात करीब एक बजे आरोपित दोबारा घर में कूदकर आया। आरोप है कि उसने तमंचा दिखाकर अश्लील हरकत की। विरोध करने पर लात-घूसों से मारपीट की और पहले दी गई शिकायत वापस लेने का दबाव बनाते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। इस दूसरी घटना की भी लिखित शिकायत थाना सहपऊ में दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page