Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 19 जुलाई । महिला थाना में क्षेत्र की एक विवाहिता ने पति और ससुराल पक्ष पर अतिरिक्त दहेज की मांग, मारपीट और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। सासनी क्षेत्र के गांव नगला मियां निवासी साधना कुमारी, पुत्री ओंकार सिंह, ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका विवाह 2 फरवरी 2025 को राजेश मेहरा, पुत्र गिर्राज प्रसाद, के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। पीड़िता का आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद ही पति, उसके भाई और ससुर ने अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की गई तथा उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। महिला का यह भी आरोप है कि ससुराल पक्ष ने उसका खाना-पीना तक बंद कर दिया। लगातार हो रहे उत्पीड़न से परेशान होकर वह करीब सात माह पहले अपने मायके लौट आई। वर्तमान में वह अपने पिता के घर रह रही हैं, जहां उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया है। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने पति एवं अन्य ससुरालीजनों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page