हाथरस (मुरसान) 19 जुलाई । भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने मुरसान क्षेत्र के उदयभान गांव में एक पंचायत का आयोजन किया। इस दौरान किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई और 21 जुलाई को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया। पंचायत की अध्यक्षता पूर्व प्रधान उदयवीर सिंह ने की, जबकि संचालन मनोज चौधरी ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से आलू के निर्यात को बढ़ावा देने, डीएपी खाद की कमी दूर करने और अमेरिकी कृषि डील को निरस्त करने सहित किसानों की अन्य समस्याओं के समाधान की मांग उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है, जिससे खेती प्रभावित हो रही है। साथ ही आलू उत्पादकों को उचित मूल्य दिलाने के लिए निर्यात को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। किसानों ने सरकार से उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की। मंडल उपाध्यक्ष चन्द्रेश चौधरी ने घोषणा की कि किसानों की इन मांगों को लेकर 21 जुलाई को हाथरस कलेक्ट्रेट पर एक विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की। इस अवसर पर हरवीर सिंह, पदम सिंह आर्य, विश्वजीत, विष्णु, सत्यपाल, महेश, राजेंद्र सिंह, नवाब सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
दहेज में बुलेट और नकदी की मांग,
September 5, 2026
बारिश के बाद बीमारियों का बढ़ा खतरा,
September 5, 2026
अतिरिक्त दहेज में कार की मांग बनी
September 5, 2026
प्लॉट-क्रेटा नहीं मिली तो विवाहिता पर टूटा
September 5, 2026
गाली-गलौज का विरोध करना पड़ा भारी, अधिवक्ता
September 5, 2026
सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल में सम्मान
September 5, 2026
श्री गोविंद भगवान मंदिर में धूमधाम से
September 5, 2026
Weather
Hathras
5:11 am,
Sep 6, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap









