Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 19 जुलाई। जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सिकंदराराऊ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ के निकट पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी शिवकुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर एटा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 21 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान योगेश पुत्र मुकेश कुमार, निवासी गढ़ी बुंदू खां, कस्बा एवं थाना सिकंदराराऊ, जनपद हाथरस के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में मु.अ.सं. 498/2026 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है। इस कार्रवाई को थाना प्रभारी शिवकुमार एवं थाना सिकंदराराऊ पुलिस टीम ने अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page