हाथरस 19 जुलाई। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स (ADHR) के तत्वावधान में मैण्डू में दूसरी बार स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कुल 80 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। सभी प्रमुख ब्लड ग्रुप का रक्त एकत्र होने से आयोजकों ने इसे सफल आयोजन बताया। शिविर का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला विभाग सह संपर्क प्रमुख दुर्गेश जी, एडीएचआर के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय, सभासद गीतांजलि शर्मा, भाजपा मंडल महामंत्री महेश चंद्र वर्मा, संघ चालक ज्ञानेंद्र सिंह राजपूत तथा गौरव पाठक ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है। रक्त केवल मानव शरीर से ही प्राप्त किया जा सकता है, इसे किसी फैक्ट्री या प्रयोगशाला में तैयार नहीं किया जा सकता। इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान कर जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। शिविर के संयोजक ज्ञानेंद्र सिंह राजपूत, गौरव पाठक, चेतन उपाध्याय (बब्बी पंडित) एवं नितिन वर्मा (विक्की वर्मा) ने बताया कि शिविर की सफलता के लिए मैण्डू क्षेत्र में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता और उत्साह का परिणाम रहा कि बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि रक्त का मोल अनमोल है और एक यूनिट रक्त तीन लोगों का जीवन बचाने में सहायक हो सकता है। आयोजकों ने बताया कि शिविर में सभी ब्लड ग्रुप का कुल 80 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। उन्होंने संकल्प लिया कि भविष्य में भी नियमित अंतराल पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके। एडीएचआर के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय ने सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स मानवाधिकारों की रक्षा के साथ-साथ समाज सेवा के कार्यों में भी निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इस अवसर पर उपवेश कौशिक, शैलेन्द्र सांवलिया, उद्धव कृष्ण शर्मा, मुरारी चौधरी, रवि गुप्ता, अनिल कुमार अग्रवाल, मनोज वर्मा, लोकेंद्र सिंह वर्मा, राजेंद्र सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, मोहित वर्मा, संदीप गोस्वामी, रवि मोहन उपाध्याय, गगन शर्मा, प्रेम सिंह राजपूत, वीरेंद्र सिंह, सोनू शर्मा, जितेंद्र कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी, स्वयंसेवक एवं रक्तदाता उपस्थित रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
मुरसान : किसानों की समस्याओं को लेकर
July 19, 2026
घरेलू विवाद में महिला से मारपीट, जेठ
July 19, 2026
जलेसर रोड स्टेशन पर 20 जुलाई से
July 19, 2026
मक्का की बंपर पैदावार से किसानों के
July 19, 2026
ट्यूबवेल कनेक्शन कटने से 500 बीघा धान
July 19, 2026
दहेज में कार की मांग, विवाहिता को
July 19, 2026
दहेज की मांग पूरी न होने पर
July 19, 2026
Weather
Hathras
8:19 am,
Jul 20, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap








