सादाबाद 19 जुलाई। आगरा रोड पर बास अमरू बंबा के निकट तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को खंदौली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा रेफर कर दिया गया। सादाबाद क्षेत्र के ग्राम गुरसौटी निवासी अनुज पुत्र रणवीर सिंह, अजय पुत्र राकेश परमार और प्रदीप पुत्र जनक सिंह शनिवार रात किसी काम से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बास अमरू बंबा के पास एस इंटर कॉलेज के निकट उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने बताया कि हादसे में अनुज और अजय के पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनके पैरों का ऑपरेशन किया गया। दोनों घायलों का उपचार अभी भी निजी अस्पताल में जारी है। वहीं, तीसरे घायल प्रदीप को सीने में चोट आई थी। उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार बताया गया और वह रविवार सुबह अपने घर लौट गया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
मुरसान : किसानों की समस्याओं को लेकर
July 19, 2026
घरेलू विवाद में महिला से मारपीट, जेठ
July 19, 2026
जलेसर रोड स्टेशन पर 20 जुलाई से
July 19, 2026
मक्का की बंपर पैदावार से किसानों के
July 19, 2026
ट्यूबवेल कनेक्शन कटने से 500 बीघा धान
July 19, 2026
दहेज में कार की मांग, विवाहिता को
July 19, 2026
दहेज की मांग पूरी न होने पर
July 19, 2026
Weather
Hathras
5:27 pm,
Jul 20, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap








