Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 19 जुलाई। क्षेत्र के चमरपुरा गांव में आज नव निर्माणाधीन मकान की छत से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में महिला के सिर और पीठ में गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना राया मार्ग स्थित ग्राम चमरपुरा में हुई। चमरपुरा निवासी रूबी देवी पत्नी राहुल कुमार के मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। बताया गया है कि रूबी देवी नीचे से ईंटें लेकर निर्माणाधीन मकान की छत पर जा रही थीं। छत पर पहुंचने के बाद जब उन्होंने दूसरी ओर देखने का प्रयास किया, तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे जा गिरीं। महिला के छत से गिरने की जानकारी मिलते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन तत्काल उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसे के बाद परिजन घायल महिला को लेकर हायर सेंटर के लिए रवाना हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page