सादाबाद 19 जुलाई। आज एकम तेज फाउंडेशन और शेरपुर रनिंग ग्रुप ने गांव शेरपुर में तहसील स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में सैकड़ों बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेता धावकों को ‘सामर्थ्य तेज प्रतिभा सम्मान’ के तहत पदक, प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ एकम तेज फाउंडेशन के ट्रस्टी धर्मवीर सिंह गंधार, राष्ट्रीय धावक ओमवीर सिंह, पूर्व फौजी अजहरुद्दीन, मुनिकेश पचौरी और साकेत ठेनुआ ने हरी झंडी दिखाकर किया। इसमें 100, 300, 400, 600, 800 और 1500 मीटर दौड़ के विभिन्न वर्गों में धावकों ने हिस्सा लिया। 100 मीटर बालिका वर्ग में काव्या प्रथम, आफरीन द्वितीय और मनीष तृतीय रहीं। 600 मीटर बालिका वर्ग में ज्योति प्रथम, वंदना द्वितीय तथा संध्या और मानसी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। 800 मीटर बालक वर्ग में शिवांशु ने प्रथम, रोहित ने द्वितीय और कृष्ण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 800 मीटर दौड़ में गगन प्रथम, सुमित द्वितीय और अतुल तृतीय रहे। अंडर-17 100 मीटर में प्रिंस प्रथम, ऋषभ द्वितीय और अतुल तृतीय स्थान पर रहे। ओपन 400 मीटर दौड़ में विपिन प्रथम, अनिल द्वितीय और देवेश तृतीय रहे। अंडर-17 400 मीटर में शिवम प्रथम, मोहित द्वितीय और संजीव तृतीय स्थान पर रहे। ओपन 400 मीटर बालिका वर्ग में रितु प्रथम, खुशी द्वितीय तथा वंदना और कल्पना संयुक्त रूप से तृतीय रहीं। अंडर-17 1500 मीटर दौड़ में मधु प्रथम, तनिष्क द्वितीय और खुशबू तृतीय रहीं। 600 मीटर दौड़ में रजनी प्रथम, मनुष्य द्वितीय तथा सिमरन और नेहा संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। अंडर-10 300 मीटर दौड़ में अनस प्रथम, गुलफाम द्वितीय और शरद तृतीय रहे। प्रतियोगिता के समापन पर अशोक कुमार, जयवीर सिंह, अजहरुद्दीन फौजी, संजय बाबू, दीपक कुमार, ओमवीर सिंह, प्रधान फौजी कुमार, सागर, कन्हैयालाल, हेमंत कुमार, शिवम चारग, अभिनव गौतम, हरीश, सनी बढ़ोतिया, समीर मलिक, वरुण मिश्रा और हिमांशु सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने विजेता प्रतिभागियों को पदक, प्रमाण पत्र और उपहार भेंट कर सम्मानित किया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
मुरसान : किसानों की समस्याओं को लेकर
July 19, 2026
घरेलू विवाद में महिला से मारपीट, जेठ
July 19, 2026
जलेसर रोड स्टेशन पर 20 जुलाई से
July 19, 2026
मक्का की बंपर पैदावार से किसानों के
July 19, 2026
ट्यूबवेल कनेक्शन कटने से 500 बीघा धान
July 19, 2026
दहेज में कार की मांग, विवाहिता को
July 19, 2026
दहेज की मांग पूरी न होने पर
July 19, 2026
Weather
Hathras
5:28 pm,
Jul 20, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap








