सिकन्दराराऊ 17 जुलाई। नगर के मोहल्ला बारहसैनी में जल निगम द्वारा हर घर जल योजना के तहत निर्माणाधीन पेयजल टंकी बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। टंकी पर स्थानीय बच्चे बेखौफ चढ़कर रील बनाते और वीडियो शूट करते नजर आ रहे हैं, लेकिन इस गंभीर लापरवाही की ओर न तो उनके अभिभावकों का ध्यान है और न ही नगर पालिका तथा जल निगम के अधिकारियों का। यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। नगर में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जल निगम द्वारा नई पेयजल योजना के अंतर्गत मोहल्ला बारहसैनी में ऊंची पानी की टंकी का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य अभी जारी है, इसके बावजूद बच्चे बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के टंकी पर चढ़कर रील और वीडियो बनाने में जुटे हैं। ऊंचाई पर इस तरह चढ़ना उनकी जान के लिए बड़ा खतरा है। देश के कई हिस्सों में ऐसी लापरवाही के कारण गंभीर हादसे और जान-माल का नुकसान हो चुका है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन, नगर पालिका और जल निगम से निर्माण स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने, बैरिकेडिंग कराने तथा बच्चों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है, ताकि किसी संभावित दुर्घटना को समय रहते रोका जा सके।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
सोमवार (31/08/26) दर्शन माँ बौहरे वाली देवी, मुरसान गेट हाथरस
August 31, 2026
Related Posts
Recent Posts
सोमवार (31/08/26) दर्शन माँ बौहरे वाली देवी,
August 31, 2026
हाथरस में चोरी की वारदात का चौंकाने
August 31, 2026
मुरसान : पीड़िता की शिकायत के बाद
August 31, 2026
आगरा-अलीगढ हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, बाइक-ऑटो
August 31, 2026
आशु कवि अनिल बौहरे के 75वें जन्मोत्सव
August 31, 2026
10 करोड़ के विकास कार्यों के प्रस्तावों
August 31, 2026
रविवार को नोएडा जाने वाली बसों में
August 31, 2026
Weather
Hathras
8:41 am,
Sep 1, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap













