Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 17 जुलाई। कोतवाली क्षेत्र की जरेरा पुलिस चौकी क्षेत्र के सीमावर्ती गांव नगला सकत के माजरा नगला गडरिया में अराजक तत्व असमाजिक स्तर के अज्ञात तत्वों के द्वारा गुप्त नवरात्रि के पर्व पर एक देवीय धार्मिक स्थल पर लगी दो देव प्रतिमाओ को भारी वजनदारी वस्तु से क्षतिग्रस्त कर खंडित कर दिया।देव स्थल परिसर में लगे हुए घंटा व दान पेटिका से दान धन निकालकर चोरी कर ले गए।गांव के ही दूसरे धार्मिक स्थल देव मंदिर का ताला तोडने का असफल प्रयास किया गया है।घटना की जानकारी ग्रामीणों को सुबह मंदिर पहुंचने के दौरान हुई।तो ग्रामीणों ने घटना की जानकारी जरेरा पुलिस चौकी पर तैनात कार्यरत पुलिस कर्मियो के अलावा कोतवाली पुलिस को दी।पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल के लिए रवाना हो गई।पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों से जानकारी कर जांच पड़ताल कर छानबीन प्रारंभ कर दी गई है।गांव के बाहर बने महामाई माॅ देवी भगवती के मंदिर परिसर के बाहर लगी कलियुग के प्रसिद्ध दो देवताओ की मूर्ति पर किसी वजनदार भारी वस्तु से प्रहार किए जाने के चिन्ह बने हुए है।पुलिस घटना के बारे में छानबीन कर रही है।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार चिकारा ने बताया कि घटना के संबंध में छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page