सादाबाद 17 जुलाई। अलीगढ़ मंडल के संयुक्त विकास आयुक्त मंशा राम यादव ने आज सादाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत बिसावर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों और जनसुविधाओं का जायजा लिया। अधिकांश व्यवस्थाएं संतोषजनक पाए जाने पर उन्होंने पंचायत की कार्यप्रणाली की सराहना की। संयुक्त विकास आयुक्त ने ग्राम सचिवालय भवन, डिजिटल लाइब्रेरी, ग्राम पंचायत हाट-पैठ बाजार और सामुदायिक शौचालय का अवलोकन किया। सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित और संचालित पाई गईं। उन्होंने विशेष रूप से ग्राम सचिवालय में संचालित डिजिटल लाइब्रेरी की सराहना की और इसे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों व युवाओं के लिए एक उपयोगी पहल बताया। निरीक्षण के दौरान, संयुक्त विकास आयुक्त मंशा राम यादव ने पंचायत सचिव को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वीबीजी योजना के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए कैंटीन भवन का निर्माण कराया जाए। इससे समूहों को स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे और उनकी आय में वृद्धि होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखी जाए। साथ ही, शासन की योजनाओं का लाभ समय पर पात्र लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने पंचायत परिसर और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता व रखरखाव पर भी विशेष ध्यान देने को कहा। इस निरीक्षण के दौरान संयुक्त विकास आयुक्त के साथ अलीगढ़ मंडल के अकाउंटेंट अरविंद, सादाबाद के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) सुरेश सिंह, एडीओ पंचायत रामकिशन सिंह, एडीओ कुलदीप सिंह, लेखाकार सुरेश सिंह, ग्राम पंचायत सचिव अजय चौधरी और ग्राम प्रधान कार्यालय प्रभारी पवन चौधरी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
सोमवार (31/08/26) दर्शन माँ बौहरे वाली देवी, मुरसान गेट हाथरस
August 31, 2026
Related Posts
Recent Posts
सोमवार (31/08/26) दर्शन माँ बौहरे वाली देवी,
August 31, 2026
हाथरस में चोरी की वारदात का चौंकाने
August 31, 2026
मुरसान : पीड़िता की शिकायत के बाद
August 31, 2026
आगरा-अलीगढ हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, बाइक-ऑटो
August 31, 2026
आशु कवि अनिल बौहरे के 75वें जन्मोत्सव
August 31, 2026
10 करोड़ के विकास कार्यों के प्रस्तावों
August 31, 2026
रविवार को नोएडा जाने वाली बसों में
August 31, 2026
Weather
Hathras
4:19 am,
Sep 1, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap













