हाथरस 16 जुलाई। मानवता की सेवा और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स (एडीएचआर) के तत्वावधान में मैण्डू में दूसरी बार विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। संगठन द्वारा शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी रक्तदान के प्रति जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। एडीएचआर के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय ने बताया कि रक्तदान जैसे पुण्य कार्य को जन-आंदोलन बनाने के लिए संगठन निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को रक्तदान के महत्व से अवगत कराकर अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ा जा रहा है। शिविर संयोजक ज्ञानेंद्र सिंह राजपूत, गौरव पाठक, चैतन्य उपाध्याय (बब्बी पंडित), नितिन वर्मा, राघवेंद्र प्रताप सिंह, आयुष शर्मा और सचिन कुशवाह ने बताया कि “रक्तदान महादान” है। रक्तदान से न केवल किसी जरूरतमंद मरीज का जीवन बचाया जा सकता है, बल्कि रक्तदाता को भी कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। नियमित रक्तदान से शरीर में नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है, हृदय संबंधी बीमारियों का जोखिम कम होता है तथा शरीर स्वस्थ एवं सक्रिय बना रहता है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने और मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने की अपील की। संयोजकों ने कहा कि रक्त की एक-एक बूंद अमूल्य है और समय पर रक्त उपलब्ध न होने के कारण कई मरीजों की जान चली जाती है। इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को स्वेच्छा से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। एडीएचआर के जिलाध्यक्ष कमलकांत दोवराबाल ने कहा कि संगठन केवल शहरी क्षेत्रों तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य कर रहा है। लोगों को यह समझाया जा रहा है कि रक्तदान से किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती, बल्कि यह समाज और मानवता के प्रति हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए जिला महासचिव शैलेन्द्र सांवलिया, जिला कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, उपवेश कौशिक सहित एडीएचआर के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं। संगठन ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से इस रक्तदान शिविर को सफल बनाकर मानव सेवा में अपना योगदान देने का आह्वान किया है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
यातायात चेकिंग अभियान में चार बाइक सीज,
July 16, 2026
सलेमपुर इंडस्ट्रियल एरिया के लिए बड़ी सौगात,
July 16, 2026
दो मासूम बच्चियों के हत्याकांड का फरार
July 16, 2026
किसानों को नहीं होगी खाद की परेशानी,
July 16, 2026
मत्स्य विभाग की विभिन्न योजनाओं के लिए
July 16, 2026
वैवाहिक विवाद का हुआ सौहार्दपूर्ण समाधान, जिला
July 16, 2026
प्रधानमंत्री आवास योजना बनी सोनिया के परिवार
July 16, 2026
Weather
Hathras
7:15 pm,
Jul 16, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap












