Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 12 अगस्त। कस्बे के सादाबाद इंटर कॉलेज में आज को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत एक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा। कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर रोडवेज बस स्टैंड, जवाहर बाजार, सब्जी मंडी रोड और डाकखाना रोड सहित नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। इस दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर लोगों को देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। रैली वापस सादाबाद इंटर कॉलेज पहुंचकर एक सभा के रूप में समाप्त हुई। सभा में प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने छात्रों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व और देश को आजादी दिलाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों के जीवन के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया।।प्रधानाचार्य ने छात्रों से उनके संघर्ष और आदर्शों से प्रेरणा लेकर देशहित में कार्य करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने जोर दिया कि स्वतंत्रता सेनानियों के विचारों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी और युवाओं को देश की एकता, अखंडता व सम्मान बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। इस रैली और कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राजेश कुमार के साथ मोहम्मद इमरान, मेवाराम, धर्मवीर सिंह, कपिल गुप्ता, संजय पाल सिंह, प्रदीप गौतम, महेश चंद्र शर्मा, निकेश कुमार तिवारी, नाजिया हिना, शिखा शर्मा सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं और शैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहा। विद्यार्थियों में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page