सादाबाद 12 अगस्त। क्षेत्र की ग्राम पंचायत कजरौठी में प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित सरकारी कचरा प्रबंधन केंद्र की दीवार तोड़कर दुकानें बनाए जाने का मामला तूल पकड़ रहा है। डीएम अतुल वत्स के निर्देश पर डीपीआरओ राकेश बाबू, वीडीओ सुरेश कुमार और एडीओ पंचायत रामकिशन ने कजरौठी गांव पहुंचकर आरआरसी सेंटर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर पूरे मामले पर चर्चा की। ग्रामीणों ने आरआरसी सेंटर की दीवार तोड़कर दुकानें बनाए जाने का कड़ा विरोध किया। उनका कहना था कि वर्ष 2023 में स्थापित यह कचरा प्रबंधन केंद्र गांव में कूड़ा प्रबंधन के लिए उपयोगी है और सुचारु रूप से संचालित हो रहा था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सेंटर के सामने के हिस्से को हटाकर वहां दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है। इस मामले को लेकर पूर्व में शुक्रवार को भी ग्रामीणों ने हंगामा किया था। सूचना पर नायब तहसीलदार प्रतीक्षा कटारा और पुलिस मौके पर पहुंची थी, जिसके बाद निर्माण कार्य रुकवा दिया गया था। मंगलवार दोपहर बाद अधिकारियों के समक्ष ग्रामीणों ने सुझाव दिया कि यदि ग्राम पंचायत के विकास कार्य के लिए धन आया है, तो आरआरसी सेंटर को तोड़कर दुकानें बनाने के बजाय बरातघर का निर्माण कराया जाए। इससे ग्रामीणों को शादी-विवाह जैसे आयोजनों में सुविधा मिलेगी। अधिकारियों ने ग्रामीणों की गहनता से बात सुनी। सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि आगामी 17 अगस्त को ग्रामीणों की मौजूदगी में पंचायत आयोजित की जाएगी। इसमें गांव के विकास के लिए प्रस्तावित निर्माण को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। पंचायत के निर्णय के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हाथरस के मथुरा रोड स्थित गलीचा फैक्टरी
August 12, 2026
पुरानी रंजिश में घर में घुसकर हमला
August 12, 2026
मथुरा रोड पर दर्दनाक हादसा, कलेक्ट्रेट के
August 12, 2026
सब्जी खरीदने गया था युवक, मंडी के
August 12, 2026
युवक को घेरकर की मारपीट, विरोध करने
August 12, 2026
हाथरस की बेटी ने बड़ोदरा में उठाया
August 12, 2026
दिल्ली के करोल बाग चोरी कांड में
August 12, 2026
Weather
Hathras
10:16 pm,
Aug 12, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap









