Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 30 सितम्बर। कस्बे में हाथरस रोड पर निर्मित चौधरी चरण सिंह किसान भवन खस्ताहाल है। यह किसानों और गरीब परिवारों के सामाजिक कार्यक्रमों के लिए उपयोग होता है। यहां तक चुनाव में उसका प्रयोग मतदेय स्थल के रूप में भी किया जाता है। विधायक से इसके पुनर्निर्माण की मांग की गई है। पूर्व विधायक रामशरण आर्य उर्फ लहटू ताऊ ने इसे बनवाया था, जिसकी खराब हालत से कभी भी हादसा हो सकता है। रखरखाव न होने से खिड़कियां, दरवाजे, शौचालय और स्नानघर टूट गए हैं। दीवारों की स्थिति भी खराब है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जल्द मरम्मत न होने पर भवन गिर सकता है। भाकियू मंडल उपाध्यक्ष चंद्रेश चौधरी समेत किसानों ने विधायक के नाम नायब तहसीलदार वैष्णवी शर्मा को ज्ञापन दिया। उन्होंने विधायक निधि से इसके पुनर्निर्माण या मरम्मत की मांग की। यह भवन पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की याद में बना है। ज्ञापन देने वालों में लक्ष्मण सिंह, युवा बैंक के जिलाध्यक्ष मंगलेश यादव, अशोक कुमार, सोहन सिंह, रुस्तम सिंह, दिलीप कुमार समेत अन्य किसान थे। भाकियू नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर समय पर काम नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page