Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 11 जुलाई। इनर व्हील क्लब ऑफ हाथरस रॉयल द्वारा संचालित “आंगनवाड़ी अपनाएं” अभियान के तहत शनिवार को संविलियन विद्यालय, लहरा (मुरसान) स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर सामाजिक सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान क्लब की सदस्यों ने बच्चों को शैक्षणिक एवं उपयोगी सामग्री वितरित कर उनके बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी केंद्र के 28 बच्चों को उनकी आवश्यकतानुसार शैक्षणिक सामग्री एवं दैनिक उपयोग की वस्तुएं प्रदान की गईं। साथ ही बच्चों को स्वच्छता, स्वास्थ्य, नियमित शिक्षा और अच्छे संस्कारों के प्रति जागरूक किया गया। क्लब की सदस्यों ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से संवाद कर बच्चों के सर्वांगीण विकास में उनके योगदान की सराहना की तथा भविष्य में भी बच्चों की आवश्यकताओं के अनुरूप हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष दीप्ति बूटिया ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को बेहतर शिक्षा, उत्तम स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। वहीं क्लब की सचिव डॉ. लक्ष्मी अरोरा ने कहा कि इनर व्हील क्लब भविष्य में भी जरूरतमंद वर्गों के लिए इसी प्रकार के सेवा कार्य निरंतर करता रहेगा। कार्यक्रम में क्लब की निवर्तमान अध्यक्ष राधा गवार, पूजा सिंह, दीप्ति अग्रवाल, अंजू दीपक एवं लीना अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। सभी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए समाज से ऐसे सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page