Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 10 जुलाई। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल द्वारा जीएसटी विभाग के अधिकारियों के पदोन्नति पर चावड़ गेट स्थित टालीवाल धर्मशाला पर भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता फैम के संरक्षक बौहरे रमन मूर्ति शर्मा सर्राफ ने की, जबकि संचालन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने किया। समारोह में जीएसटी विभाग के आरके सिंह के जॉइंट कमिश्नर तथा सचल दल प्रभारी  समीर श्रीवास्तव के डिप्टी कमिश्नर पद पर पदोन्नत होने पर उनका पटका पहनाकर, बुके भेंट कर एवं स्मृति चिन्ह देकर भव्य सम्मान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीपक रफी द्वारा गणेश वंदना से हुआ। इसके बाद कवि गाफील स्वामी एवं आशु कवि अनिल शर्मा ‘तंबाकू वाले’ ने अपनी ओजपूर्ण एवं हास्य-व्यंग्य रचनाओं से उपस्थित श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया। आयोजन समिति ने दोनों कवियों का भी स्मृति चिन्ह एवं पटका पहनाकर सम्मान किया। इसके साथ ही वरिष्ठ पत्रकार उमाशंकर जैन, पुष्कर कुमार, लालसा अमित शर्मा तथा आयोग दीपक का भी सम्मान किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ उद्योगपति एवं व्यापारी प्रतिनिधियों नन्नूमल गुप्ता, देवेंद्र मोहता, प्रदीप गोयल, सत्यप्रकाश शर्मा, रंगीला गुरु एवं सुरेश अग्रवाल ने अपने संबोधन में आर.के. सिंह एवं समीर श्रीवास्तव के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि दोनों अधिकारियों ने अपने कार्यकाल में व्यापारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित किया और निष्पक्ष कार्यशैली से सभी का विश्वास जीता। सम्मान ग्रहण करने के बाद जॉइंट कमिश्नर आर.के. सिंह एवं डिप्टी कमिश्नर समीर श्रीवास्तव ने हाथरस के उद्योगपतियों एवं व्यापारियों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें मिला यह सम्मान जीवनभर याद रहेगा। उन्होंने कहा कि हाथरस के व्यापारियों का स्नेह और सहयोग सदैव उनकी स्मृतियों में रहेगा तथा इसके लिए उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।

समारोह में फैम के युवा जिलाध्यक्ष देवकीनंदन वर्मा, योगेश बंसल, रजत अग्रवाल, शैलेंद्र शर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, सुनील अग्रवाल, अंकित टालीवाल, मनमोहन अग्रवाल, पराग गर्ग, ऋषि कुमार वैष्णेय, मनीष अग्रवाल, निष्कर्ष सिंघल, नरेश वर्मा, शिवशंकर गुलाटी, मनोज अग्रवाल, विजय गुप्ता, आकाश वर्मा, देवेंद्र गोयल, प्रवीण वैष्णेय, सुनीत आर्य, रॉबिन बागड़ी, सचिन वर्मा, दिनेश माहेश्वरी, प्रशांत वर्मा, राजेश सिसोदिया, जितेंद्र कुशवाहा, देव कुशवाहा, श्रीमती दीप्ति वैष्णेय, नवीन गुप्ता, राहुल गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, तरुण, पंकज, रवि वैष्णेय, लोकेश अग्रवाल, योगेश वैष्णेय, वासुदेव वैष्णेय, चंदन वैष्णेय, अनिल वैष्णेय, मोहित वैष्णेय, प्रदीप बंसल, कन्हैया लाल शर्मा, राजकुमार कोठीवाल, ललितेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page