Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 10 जुलाई । बागला संयुक्त जिला चिकित्सालय में आज मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सूर्यप्रकाश ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) कार्यक्रम के प्रभावी संचालन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक के दौरान डॉ. सूर्यप्रकाश ने अस्पताल में ABDM कार्यक्रम के संचालन संबंधी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए लैब मॉड्यूल एवं फार्मेसी मॉड्यूल को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने लैब टेक्नीशियनों एवं फार्मेसिस्टों को निर्देशित किया कि डिजिटल प्रणाली के माध्यम से सभी कार्यों का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए चिकित्साधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ संवाद करते हुए उन्हें डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन का उद्देश्य मरीजों को आधुनिक, पारदर्शी और सुगम स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, जिसके लिए सभी कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा, ताकि अस्पताल में आने वाले मरीजों को डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page