Hamara Hathras

Latest News

अलीगढ़ 09 जुलाई । मंगलायतन विश्वविद्यालय के संगीत विभाग के प्रोफेसर एवं प्रख्यात इंडियन स्लाइड गिटार वादक प्रो. देवाशीष चक्रवर्ती को भारतीय शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए आगरा की ताल सरगम अकादमी द्वारा ‘नवरत्न सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें भारतीय शास्त्रीय संगीत के संरक्षण एवं संवर्धन, इंडियन स्लाइड गिटार को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने तथा संगीत शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया। प्रो. चक्रवर्ती ने सम्मान को अपने गुरुओं, विद्यार्थियों और संगीत प्रेमियों को समर्पित करते हुए ताल सरगम अकादमी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सम्मान कलाकारों को और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। आगरा में आयोजित सम्मान समारोह में देशभर से आए प्रतिष्ठित कलाकारों, संगीतज्ञों और सांस्कृतिक जगत की अनेक विशिष्ट हस्तियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा और उसके संरक्षण पर भी विशेष चर्चा की गई। मंगलायतन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पीके दशोरा, कुलसचिव कमांडर मनोज के. (सेवानिवृत्त), परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा तथा विभागाध्यक्ष डा. पूनम रानी आदि ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान न केवल प्रो. चक्रवर्ती की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि विश्वविद्यालय के लिए भी गौरव का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page