Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 09 जुलाई । राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा पार्टी द्वारा संगठन विस्तार एवं जनसंपर्क अभियान के तहत आज विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किया गया। पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में महासचिव एवं हाथरस प्रभारी निशांत उपाध्याय के साथ कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न इलाकों में लोगों से संपर्क कर पार्टी की नीतियों और विचारधारा से अवगत कराया। जनसंपर्क अभियान के दौरान नवल नगर, रमनपुर, नगला भूरा रोड, जोगिया एवं नगला सड़क क्षेत्रों में लोगों को पार्टी के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर संगठन को मजबूत करते हुए 17 नए सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई तथा 6 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की गई। कार्यक्रम के बाद राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा का फूल-मालाओं एवं पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी के महासचिव एवं प्रभारी निशांत उपाध्याय, युवा मोर्चा जिला मंत्री यश पचौरी, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष देवेंद्र धाकरे, युवा मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य विपिन शर्मा, कपिल शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page