सिकन्दराराऊ (हसायन) 09 जुलाई । नगर पंचायत के स्थानीय कस्बा के वार्ड संख्या पांच के वर्तमान सभासद एवं जिला योजना समिति के सदस्य ने कस्बा के मुख्य बाजार में सरकारी नगर पंचायत की नालियो के ऊपर दोनो साइड अवैध रूप से पक्के निर्माण कर नालियो को बंद कर अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिए जाने के विरोध में नालियो से अतिक्रमण हटवाए जाने की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चित कालीन धरना तीसरे दिन भी नगर पंचायत कार्यालय के परिसर में जारी होता दिखाई है।वार्ड संख्या छह के सभासद अंकुर शर्मा कस्बा के मुख्य बाजार से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर तीसरे दिन नौ जुलाई दिन गुरूवार को भी धरने पर बैठे रहे।उन्होंने आरोप लगाया कि कस्बा के बाजार में तमाम व्यापारियों ने नगर पंचायत की वर्षो पुरानी जल निकासी के लिए बनवाई गई सरकारी नालियों पर अवैध रूप से पक्के निर्माण कर नालियो को बंद कराए जाने के बाद नालियों को अवैध रूप से बंद कर रखा है। नगर पंचायत की नालियो के बंद हो जाने के कारण बरसात के दिनों में बरसात होने के दौरान जलभराव,गंदगी और यातायात की समस्या उत्पन्न हो रही है।सभासद ने बताया कि उन्होने नगर पंचायत अध्यक्ष भागवती व नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी संदीप सारस्वत के नाम से सत्ताइस जून को नगर पंचायत अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी के नाम लिखित शिकायत नगर पंचायत की अध्यक्ष भागवती के पति पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश को एक लिखित शिकायती पत्र देते हुए रामलीला मैदान से लेकर पुरदिलनगर मार्ग,पंडित दीनदयाल उपाध्याय मार्ग,गडोला मार्ग दुकान तक बंद नालियों को खुलवाने और अतिक्रमण हटाने की मांग की थी।शिकायत की प्रतिलिपि जिलाधिकारी,उपजिलाधिकारी सिकंदराराऊ,क्षेत्राधिकारी तथा प्रभारी निरीक्षक हसायन को भी भेजी गई थी।सभासद अंकुर शर्मा ने बताया कि सत्ताइस जून को ज्ञापन दिए जाने के बाद भी नगर पंचायत के द्वारा अतिक्रमण हटवाए जाने के लिए कोई कार्य प्रक्रिया ही प्रारंभ नही की।उन्होने कहा कि जब उन्हे लगा कि बिना धरना-प्रदर्शन आंदोलन के कोई कार्य नही हो पाएगा।तो वह सत्ताइस जून से लेकर सात जुलाई तक कोई कार्रवाई नहीं होने और अतिक्रमण नही हटवाए जाने के इंतजार करने के बाद उन्हे मूजबूरन सात जुलाई को नगर पंचायत कार्यालय के परिसर में पहुंचकर जमीन पर गद्दा बिछाकर सभासद अंकुर शर्मा अपने समर्थकों, अन्य सभासदों और स्थानीय युवकों के साथ नगर पंचायत कार्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए।सभासद अंकुर शर्मा ने कहा कि जब तक बाजार से अतिक्रमण नहीं हटाया जाता,तब तक उनका धरना जारी रहेगा।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि चार-पांच दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो वह भूख हड़ताल शुरू करेंगे,जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।धरना प्रदर्शन स्थल पर सभासद अंकुर शर्मा के साथ वार्ड संख्या छह के सभासद राहुल यादव उर्फ कान्हा यादव,वार्ड संख्या आठ के वार्ड सभासद विपिन कुमार यादव, राष्ट्रीय हिन्दू साम्राज्य संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अनमोल गुप्ता ने सभासद के द्वारा किए जा रहे धरना प्रदर्शन को समर्थन दिया।धरना प्रदर्शन स्थल पर धर्मेन्द्र सिंह यादव भी बैठे हुए मौजूद दिखाई दिए।