सादाबाद 09 जुलाई । मानसून की पहली भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। मंगलवार-बुधवार की मध्यरात्रि शुरू हुई वर्षा गुरुवार सुबह तक लगभग 30 घंटे तक लगातार जारी रही। इस लंबी अवधि की बारिश से नगर के अधिकांश मोहल्लों और बाजारों में गंभीर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। लगातार बारिश के कारण बुधवार को बाजार पूरी तरह सूने रहे। आवश्यक कार्य से ही लोग घरों से बाहर निकले। सरकारी कार्यालयों में भी सामान्य दिनों की तुलना में आवाजाही काफी कम रही, जिससे अधिकांश दफ्तर खाली नजर आए। हालांकि, इस बारिश से भीषण उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली। बारिश ने नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नालों और नालियों की समय पर सफाई न होने के कारण बारिश का पानी तेजी से निकल नहीं पाया। कई स्थानों पर नालियां ओवरफ्लो हो गईं और गंदा पानी सड़कों पर फैल गया। डाकखाना मार्ग, सब्जी मंडी क्षेत्र, आगरा गेट, गौतम नगर और आनंद नगर सहित कई मोहल्लों की गलियों में पानी भर गया, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर फैली गंदगी के कारण फिसलन बढ़ गई, जिससे पैदल चलने वालों और दोपहिया वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतनी पड़ी। व्यापारियों ने बताया कि लगातार बारिश के कारण ग्राहक बाजार तक नहीं पहुंच सके। अधिकांश दुकानें खुली होने के बावजूद खरीदारों की संख्या बेहद कम रही, जिससे व्यापार प्रभावित हुआ। सब्जी और फल विक्रेताओं को भी बिक्री घटने से नुकसान उठाना पड़ा। नगरवासियों ने जलभराव की समस्या के समाधान के लिए नगर पंचायत से नालों और नालियों की नियमित सफाई तथा जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है। वहीं, यह बारिश किसानों के लिए राहत भरी खबर लेकर आई है। क्षेत्र में कपास, उड़द, मूंग सहित दलहनी फसलों की बुवाई जारी है। इसके किसानों को लाभ मिलेगा।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
सोमवार (24 /08/2026) दर्शन माँ बौहरे वाली देवी, मुरसान गेट हाथरस
August 24, 2026
सोमवार (24 /08/2026) दर्शन माँ चामुंडा देवी , चावड गेट हाथरस
August 24, 2026
Related Posts
Recent Posts
सोमवार (24 /08/2026) दर्शन माँ बौहरे वाली
August 24, 2026
सोमवार (24 /08/2026) दर्शन माँ चामुंडा देवी
August 24, 2026
प्राचीन श्री शिव मंदिर पर शिव भक्तों
August 24, 2026
हाथरस में भीषण सड़क हादसा: स्कूलबस और
August 24, 2026
सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर का भव्य
August 24, 2026
भाजपा के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष रजत चौधरी
August 24, 2026
सादाबाद : लिफ्ट मांगने के बहाने जेब
August 24, 2026
Weather
Hathras
9:54 pm,
Aug 24, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap












