Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 02 जुलाई। कस्बा के मोहल्ला अहीरान में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार देर रात सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया।कार्यक्रम के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर, दीप प्रज्ज्वलित कर तथा अखिलेश यादव के चित्र पर केक खिलाकर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों के बीच केक एवं मिष्ठान का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव के समर्थन में नारे लगाए तथा उनके नेतृत्व में पार्टी की मजबूती की कामना की। इस अवसर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश, जाहिद अली फौजी, जितेंद्र यादव, सभासद राहुल यादव, अंकित यादव, सभासद कान्हा यादव, धर्मेंद्र यादव, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष नत्थू सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page