सिकन्दराराऊ (हसायन) 02 जुलाई। कोतवाली क्षेत्र की सलेमपुर चौकी अंतर्गत हसायन-नगला रति मार्ग पर गांव कलूपुरा मोड़ के पास एक युवक के साथ मारपीट, जानलेवा हमले और जातिसूचक गालियां देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने हसायन कोतवाली में लिखित तहरीर देकर नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित विजयपाल उर्फ कालू पुत्र सुरेंद्र सिंह, निवासी गांव सलेमपुर, थाना हाथरस जंक्शन ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गुरुवार सुबह करीब 11 बजे वह अपने गांव से नगला रति होते हुए हसायन कस्बा जा रहा था। इसी दौरान हसायन की ओर से आ रही एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो ने उसकी गाड़ी के सामने वाहन रोक दिया। तहरीर के अनुसार, स्कॉर्पियो में सवार लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए कथित रूप से धमकी दी कि वह हसायन आना बंद कर दे, अन्यथा उसकी हत्या कर दी जाएगी। विरोध करने पर वाहन से चार-पांच लोग उतर आए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि एक नामजद आरोपी ने उसके सिर पर धारदार कड़े से हमला किया, जिससे उसका सिर फट गया। वहीं एक अन्य आरोपी ने कथित रूप से तमंचा निकालकर हवाई फायर किया। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि एक आरोपी ने उसके खिलाफ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। पीड़ित ने बताया कि घटना में कुछ आरोपी नामजद हैं, जबकि दो अन्य की पहचान अभी नहीं हो सकी है। घटना के बाद घायल युवक ने हसायन कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायल को उपचार एवं चिकित्सकीय परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार चिकारा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हाथरस में जाली नोट मिलने पर आरबीआई
July 2, 2026
रिश्तेदारी में आई युवती को बहला-फुसलाकर ले
July 2, 2026
शादी का झांसा देकर युवती को ले
July 2, 2026
पत्नी और नाबालिग बेटी के अपहरण का
July 2, 2026
वाशिंग मशीन में छिपे जहरीले सांप ने
July 2, 2026
सरसों बेचकर लौट रहे किसान की जेब
July 2, 2026
बीएएमएस में दाखिला दिलाने के नाम पर
July 2, 2026
Weather
Hathras
10:23 pm,
Jul 2, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap





















