Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 02 जुलाई। विद्युत उपखंड चतुर्थ के अंतर्गत आने वाले स्थानीय विद्युत उपकेंद्र के फीडर क्षेत्र में आज तड़के विद्युत विभाग के प्रवर्तन दल (विजिलेंस) ने व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने कई स्थानों पर बिजली चोरी की जांच की और संदिग्ध मामलों का फोटो एवं वीडियो के माध्यम से दस्तावेजीकरण किया। विद्युत विभाग के अनुसार, यह अभियान विद्युत अवर अभियंता संदीप सिंह के निर्देशन एवं नेतृत्व में चलाया गया। टीम ने कस्बे के विभिन्न गली-मोहल्लों में पहुंचकर विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शनों की जांच की। इस दौरान जिन स्थानों पर बिजली चोरी की आशंका या अनियमितताएं मिलीं, वहां फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी करते हुए आवश्यक कार्रवाई की गई। अचानक हुई विजिलेंस टीम की छापेमार कार्रवाई से क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं में हड़कंप की स्थिति रही। विभाग का कहना है कि बिजली चोरी रोकने तथा राजस्व हानि को नियंत्रित करने के उद्देश्य से इस प्रकार के चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page