सिकन्दराराऊ (हसायन) 02 जुलाई। जनपद के हसायन विद्युत उपखंड चतुर्थ के अंतर्गत आने वाले 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र बरवाना से जुड़े गांव कुंडा में विद्युत विभाग की प्रवर्तन (विजिलेंस) टीम द्वारा चलाए गए बिजली चेकिंग अभियान का भारतीय किसान यूनियन (भानू) ने विरोध किया है। संगठन ने टीम पर ग्रामीणों के साथ कथित अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह विजिलेंस टीम ने अवर अभियंता संदीप सिंह के नेतृत्व में पहले कस्बा हसायन में बिजली चोरी रोकने के उद्देश्य से चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई स्थानों पर जांच की गई तथा वीडियो और फोटोग्राफी के माध्यम से कार्रवाई की गई। इसके बाद टीम बरवाना ग्राम पंचायत के मजरा गांव नगला कुंडा पहुंची, जहां जांच अभियान के दौरान विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। भारतीय किसान यूनियन (भानू) के राष्ट्रीय सचिव एवं अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष ठाकुर राम जादौन ने आरोप लगाया कि विजिलेंस टीम के कुछ अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने ग्रामीण उपभोक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया। उनका यह भी आरोप है कि जांच अभियान के नाम पर किसानों और घरेलू उपभोक्ताओं को भयभीत किया जाता है तथा अवैध वसूली की जाती है। उन्होंने दावा किया कि जब संगठन के जिला अध्यक्ष आशीष सिंह ने टीम की कार्रवाई का विरोध किया, तो टीम में शामिल एक उपनिरीक्षक ने उनके साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध बताया। ठाकुर राम जादौन ने पुलिस अधीक्षक, हाथरस से मामले का संज्ञान लेकर संबंधित उपनिरीक्षक के विरुद्ध निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो भारतीय किसान यूनियन (भानू) अपने कार्यकर्ताओं के साथ धरना-प्रदर्शन और आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। हालांकि, इस संबंध में समाचार लिखे जाने तक विद्युत विभाग अथवा पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
उठावनी : श्री जुगल किशोर गुप्ता (ज्ञान भारती स्कूल)
July 2, 2026
Related Posts
Recent Posts
उठावनी : श्री जुगल किशोर गुप्ता (ज्ञान
July 2, 2026
सादाबाद : इंटर कॉलेज में संचारी रोगों
July 2, 2026
सादाबाद : एआईजी स्टांप प्रेम कुमार यादव
July 2, 2026
सादाबाद : विद्यालय समय में निर्बाध बिजली
July 2, 2026
सिकन्दराराऊ : निबंधन विभाग के निजीकरण के
July 2, 2026
सिकन्दराराऊ में बड़ा सड़क हादसा, दो बसों
July 2, 2026
Weather
Hathras
9:00 pm,
Jul 2, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























