
हाथरस 02 जुलाई। काशीराम योजना विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत शुक्रवार को लाइन अनुरक्षण, मरम्मत एवं पोल लगाने का कार्य कराया जाएगा। इस कार्य के चलते नयाबास क्षेत्र में कल करीब चार घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। अधिशाषी अभियंता ने ‘हमारा हाथरस’ को जानकारी देते हुए बताया कि 33/11 केवी काशीराम योजना के फीडर 02 पर शुक्रवार प्रातः 8.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक लाइन अनुरक्षण, मरम्मत एवं पोल लगाने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।बिजली विभाग ने क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि संभावित असुविधा को देखते हुए पानी भरने सहित अन्य आवश्यक कार्य समय से पहले ही पूरा कर लें। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की भी अपेक्षा की है।


























