सिकंदराराऊ 13 जून । केन्द्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में तथा शासन की मंशा के अनुरूप विकास खण्ड सिकन्द्राराऊ की ग्राम पंचायत मुबारिकपुर कपसिया में रात्रि चौपाल एवं जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा ने की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करना तथा आमजन को योजनाओं के लाभों से अवगत कराना रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा ने केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं, उपलब्धियों एवं विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिली है तथा सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। इससे गरीब, किसान, महिला, युवा एवं श्रमिक वर्ग के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। विधायक ने बताया कि सरकार द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए गए हैं। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र सिकन्द्राराऊ में विभिन्न सड़कों के निर्माण एवं चौड़ीकरण, धार्मिक स्थलों के विकास तथा मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए स्वीकृत परियोजनाओं की जानकारी दी। साथ ही बताया कि सिकन्द्राराऊ में बस स्टैंड निर्माण के लिए शासन द्वारा धनराशि स्वीकृत कर दी गई है, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध होंगी। चौपाल के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। इसके अलावा स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा गर्भवती महिलाओं को पोषण डलिया वितरित कर उनके स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी सम्पन्न कराया गया। ग्रामीणों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सरकार की योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की तथा जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की सराहना की। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। कार्यक्रम में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा उपलब्ध कराए गए एलईडी प्रचार वाहन का संचालन किया गया तथा ग्रामीणों को प्रचार सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सिकन्द्राराऊ, खण्ड विकास अधिकारी सिकन्द्राराऊ, जनप्रतिनिधिगण, विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
नाबालिग लड़की से मारपीट का आरोप, दो
June 13, 2026
किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप,
June 13, 2026
हाथरस में 15 से 21 जून तक
June 13, 2026
कर्ज की रकम न मिलने से परेशान
June 13, 2026
इंडसइंड बैंक की शाखा में 1.42 लाख
June 13, 2026
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस पहल ने जरूरतमंदों
June 13, 2026
मुरसान : किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने
June 13, 2026
Weather
Hathras
11:00 pm,
Jun 13, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






















