सिकंदराराऊ 13 जून । क्षेत्र के अगसौली मंडल अंतर्गत गांव खिजरपुर में वीर शिरोमणि महान योद्धा ठाकुर धीर सिंह पुंढीर की जयंती श्रद्धा, सम्मान एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गांधी ने की, जबकि संचालन सुनील पुंढीर एवं प्रवीण पुंढीर ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वीर योद्धा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम संयोजक अभय प्रताप सिंह पुंढीर ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा नेताओं का पगड़ी पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एमएलसी मानवेन्द्र सिंह गुरुजी, विधायक वीरेंद्र सिंह राणा एवं पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान ने वीर शिरोमणि धीर सिंह पुंढीर के जीवन और उनके शौर्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन साहस, त्याग, स्वाभिमान और धर्म रक्षा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि उनके आदर्श आज भी समाज को राष्ट्रहित में कार्य करने तथा संस्कृति की रक्षा के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण शिव कुमार ने विधायक वीरेंद्र सिंह राणा के समक्ष सुजावलपुर में महापुरुषों के नाम पर एक सार्वजनिक पार्क का निर्माण कराने तथा उसमें वीर योद्धा धीर सिंह पुंढीर की भव्य प्रतिमा स्थापित कराने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि इससे आने वाली पीढ़ियों को उनके त्याग, राष्ट्रभक्ति और बलिदान की गौरवगाथा से प्रेरणा मिलेगी। संयोजक अभय प्रताप सिंह पुंढीर ने बताया कि गांव डंडेसरी में भी वीर शिरोमणि धीर सिंह पुंढीर की प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जिसका शिलान्यास पूर्व में हो चुका है और वर्तमान में निर्माण कार्य प्रगति पर है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य अतिथि एमएलसी मानवेन्द्र सिंह गुरूजी, विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह पुंढीर, सत्यपाल सिंह राघव, देवेंद्र राघव, केपी सोलंकी, संयोजक अभय पुंढीर, अनिल पुंढीर, जगवीर सिंह, नरेश नंदन, विवेकशील राघव, सुशील राघव, भूपेंद्र चौहान, शिवकुमार पुंढीर, जयपाल चौहान, बबलू सिसोदिया, विक्रम पुंढीर, ब्रजेश पुंढीर, सुनील पुंढीर, आशीष पुंढीर, अवधेश पुंढीर, देवेंद्र पुंडीर, वीरेश पुंडीर, धर्मेंद्र चौहान, विक्रम पुंढीर, नीरज पुंढीर , नीलू पुंढीर, संजय राघव, प्रवीण पुंढीर , नवीन पुंढीर , सन्नी पुंढीर , नीरज पुंढीर, जितेंद्र राजपूत, अंशुल पुंडीर, आनंद, शिवम, अंकित पुंढीर, गणेश सारस्वत, प्रदीप शर्मा, सौरव कुमार, रजनेश कुमार, शिवा राघव, शीलू राघव, आर्यन पुंढीर , विष्णु पुंढीर , विशाल, दिव्यांश राणा, दुष्यंत पुंढीर, भानु पुंढीर आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे |
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर अवधेश पंडा का
June 13, 2026
हाईस्कूल में 93 प्रतिशत अंक लाने वाली
June 13, 2026
मक्के की रिकॉर्ड पैदावार से उत्साहित हाथरस
June 13, 2026
हाथरस में फिर आंधी-बारिश के आसार, बाद
June 13, 2026
जमुना बाग प्रकरण : दोनों पक्ष आमने-सामने,
June 13, 2026
सादाबाद : बाइक, साईकिल की भिड़ंत में
June 13, 2026
सादाबाद : नगर पंचायत टीम ने हटाया
June 13, 2026
Weather
Hathras
9:24 pm,
Jun 13, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























