Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 13 जून । हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने की प्रदेश स्तरीय पहल के तहत जनपद के पुलिस परिवार की बेटी कु. काजल यादव को उनकी शैक्षिक उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। मुंशी आरक्षी चालक अजय यादव की पुत्री काजल यादव ने हाईस्कूल परीक्षा में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

प्रदेश स्तर पर आयोजित सम्मान समारोह में अध्यक्षा वामा सारथी मीनाक्षी सिंह तथा उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण द्वारा कु. काजल को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत पुलिस मुख्यालय से प्राप्त प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार को पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा एवं अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा ने काजल को भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने कहा कि कु. काजल ने अपने अथक परिश्रम, अनुशासन, समर्पण एवं दृढ़ संकल्प के बल पर यह उल्लेखनीय उपलब्धि अर्जित की है। उनकी सफलता न केवल उनके माता-पिता के लिए गर्व का विषय है, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार का सम्मान भी बढ़ाती है। उन्होंने काजल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अन्य विद्यार्थियों को भी उनसे प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page