Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 01 जून। कोतवाली क्षेत्र के नगला विजन मार्ग स्थित एक गाँव की एक विवाहित महिला से गाव के ही एक शादीशुदा नामजद युवक ने रास्ता रोककर छेड़छाड़ व फोन कॉल कर महिला से अश्लील बातें कहकर परेशान कर रहा है।घटना के संबंध में पीडित महिला ने नामजद पर आरोप लगाते हुए कोतवाली में लिखित तहरीर देते हुए अवगत कराया है कि गांव का ही रहने वाला नामजद आए दिन परेशान करता है।और मैं घर से बाहर कभी कहीं निकलकर जाती हूं।तो रास्ता रोककर छेड़छाड़,अश्लील हरकत करता है।और मेरे मोबाइल नंबर पर अपने मोबाइल फोन से कॉल कर असली बातें कर परेशान करता है।फोन पर रुपए का लालच देकर अपने पास बुलाने की कहता है।मेरे पति मजदूर गरीब व्यक्ति हैं।जब मैंने यह पूरी बात अपने पति को बताई,तो बहुत परेशान हुए।मेरे पति के द्वारा कहासुनी करने पर उपरोक्त नामजद के द्वारा गाली गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया और कहने लगा कि थाने गए तो जान से मार दूंगा।मेरे पति के द्वारा कहासुनी की जाने के बाद जान से मारने की धमकी दे रहा है। उक्त मामले में विवाहित पीड़ित महिला ने कोतवाली में लिखित तेरी देते हुए रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page