Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 10 जून।  कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सिथरौली में बिना विभागीय अनुमति के छह हरे नीम के पेड़ काटे जाने का मामला सामने आया है। वन विभाग की शिकायत पर पुलिस ने खेत मालिक एवं ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बीट प्रभारी लाडपुर राजकुमार को 8 जून की सुबह सूचना मिली कि गांव सिथरौली में हरे पेड़ों का अवैध कटान किया जा रहा है। सूचना मिलने पर वह वन विभाग के कर्मचारी शिवा सिसौदिया के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान खेत मालिक अखिलेश के खेत में छह हरे नीम के पेड़ कटे हुए मिले। मौके पर मौजूद ग्रामीणों से पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि खेत मालिक अखिलेश तथा ठेकेदार जफरुद्दीन निवासी चुरसेन ने बिना वन विभाग की अनुमति के पेड़ों का कटान कराया और लकड़ी को वहां से हटवा दिया। बीट प्रभारी राजकुमार ने मामले की तहरीर कोतवाली हाथरस जंक्शन में दी, जिसके आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बिना अनुमति हरे पेड़ों का कटान पर्यावरण संरक्षण नियमों का उल्लंघन है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page