Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 04 जून । शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए नगर पालिका द्वारा आज एक बड़ा अभियान चलाया गया। अलीगढ़-आगरा रोड स्थित फ्लाई ओवर के नीचे स्थानीय लोगों द्वारा अवैध रूप से चलाए जा रहे अस्थाई होटलों और अवैध ठेलों के कारण लंबे समय से भीषण जाम की स्थिति बन रही थी। जनता को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने जेसीबी (JCB) मशीनों के साथ मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत अवैध निर्माणों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। इस बड़ी कार्रवाई के दौरान नजूल निरीक्षक यशुराज शर्मा, कर संग्राहक अमित कुमार, परिसेवक दिनेश गुप्ता, सोनू शर्मा व ललित ठाकुर आदि मौजूद रहे। नगर पालिका परिषद ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यह अभियान अब प्रतिदिन चलाया जाएगा। प्रशासन ने सरकारी मार्गों पर अतिक्रमण करने वाले लोगों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे स्वयं अपना अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा भविष्य में न सिर्फ उनका अतिक्रमण ढहाया जाएगा, बल्कि उनसे भारी जुर्माना भी वसूला जाएगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की होगी।

Next News :-मुरसान : स्कूल की जानकारी लेने गए बालक पर ट्रैक्टर चढ़ाने का आरोप, पैर की हड्डियां टूटीं

For Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page