सिकंदराराऊ (हसायन) 03 जून | कस्बा के विद्युत उपकेन्द्र 33/11 के लिए एक सौ बत्तीस नगला रति विद्युत उपकेन्द्र से आ रही तैतीस हजार केवी की विद्युत हाइटेंशन लाइन के अचानक ब्रेक डाउन में चले जाने के दौरान विद्युत आपूर्ति टू फेस होने से सुबह ग्यारह बजे से लेकर पौन बजे के करीब पौने दो घंटे की विद्युत कटौती होने से उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी के मौसम में परेशानी का सामना करना पडा।कस्बा के मोहल्ला अहीरान स्थित विद्युत उपकेन्द्र 33/11 के लिए नगला रति स्थित विद्युत उपकेन्द्र एक सौ बत्तीस के.वी.से विद्युत आपूर्ति प्रदान करने के लिए आ रही विद्युत हाइटेंशन लाइन में दोपहर ग्यारह बजे के करीब सलेमपुर पूर्वोत्तर रेलवे लाइन के निकट अचानक तैतीस हजार के.वी. का ग्रामीण क्षेत्र में हो रही विद्युत चोरी के चलते बढते विद्युत अधिभार लोड की वजह से लाइन ब्रेक डाउन में पहुंच गई।विद्युत आपूर्ति प्रभावित ठप्प होते ही विद्युत उपकेन्द्र नगला रति एक सौ बत्तीस के.वी.से विद्युत आपूर्ति विद्युत उपकेन्द्र पर स्थापित पांच एम.बी.व दस एम.बी.के टीपीएम तक आने वाली विद्युत आपूर्ति के अचानक टू फेस होते ही परावर्तक आवाज करने लग गए।विद्युत उपकेन्द्र पर स्थापित दोनो परावर्तकों के विद्युत अधिभार अधिक लोड की वजह से विद्युत उपकेन्द्र के सभी पांचों विद्युत फीडरों से जूडे कस्बा सहित सांठ गांवों के अलावा नलकूप वाली लाइन की आपूर्ति भी करीब पौने दो घंटे तक प्रभावित होती रही।विद्युत उपकेन्द्र पर तैनात अवर अभियंता मोहम्मद इकरार के द्वारा सभी विद्युत संविदा लाइनमैन को तैतीस हजार के.वी. की हाइटेंशन लाइन की पैट्रोलिंग कराते हुए तैतीस हजार के.वी. के जले हुए विद्युत झंपर को सही कराकर आपूर्ति बहाल की गई।विद्युत आपूर्ति बहाल होने के बाद उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।इस सबंध में उपखंड अधिकारी चतुर्थ एई सहायक अभिंयता विद्युत शुभम सिंह से विद्युत आपूर्ति प्रभावित व कटौती होने का कारण जानने के लिए उनके सीयूजी नंबर पर सम्पर्क किया गया।तो उनका सीयूजी नंबर पहले व्यस्त और उसके बाद नेटवर्क क्षेत्र से बताने लगा।इस संबंध में विद्युत उपकेन्द्र पर तैनात कार्यरत अवर अभिंयता जे.ई.मोहम्मद इकरार ने बताया कि विद्युत लाइन के झंपर में आग लगने के कारण विद्युत लाइन के टू फेस होने की वजह से आपूर्ति ठप्प हो गई है।विद्युत आपूर्ति को बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सादाबाद : दगसह गांव में महिला की
June 3, 2026
सादाबाद : भव्य कलश यात्रा के साथ
June 3, 2026
सादाबाद : अज्ञात वाहन की टक्कर से
June 3, 2026
सादाबाद : जल्द बदल सकती है करवन
June 3, 2026
सादाबाद : डीएम ने टटोली स्वास्थ्य सेवाओं
June 3, 2026
Weather
Hathras
11:49 pm,
Jun 3, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

























