सिकंदराराऊ (हसायन) 03 जून । कस्बा के नगला रति मार्ग स्थित मोहल्ला अहीरान में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार तीन जून को भीषण गर्मी में करीब पौने दो घंटे विधुत आपूर्ति ठप होने से दवा लेने आए मरीज व तीमारदारों को काफी परेशानी का सामना करना पडा।विधुत आपूर्ति की सप्लाई ठप्प हो जाने की वजह से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के परिसर व चिकित्सक स्वास्थ्य कर्मियों के कक्ष में अंधेरा व्याप्त दिखाई दिया।विद्युत आपूति की सप्लाई विद्युत उपकेन्द्र से बाधित हो जाने के कारण स्वास्थ्य कर्मी के साथ साथ चिकित्सक भी चिकित्सक कक्ष के बजाए भीषण गर्मी के कारण परिसर में बैठकर मोबाइल की टार्च की रोशनी में मरीज का चिकित्सकीय परीक्षण कर उपचार करते हुए दिखाई दिए।भीषण गर्मी में विद्युत उपकेन्द्र से विद्युत कटौती होने के बाद भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्थापित आपातकालीन स्थित में विद्युत व्यवस्था बहाल किए जाने के लिए लाखों रूपए की लागत से खरीदा गए जनरेटर से भी विद्युत आपूर्ति करना जरूरी नही समझा जाता है।बुधवार को ग्यारह बजे से लेकर पौन बजे के करीब पौने दो घंटे तक विद्युत उपकेन्द्र से आपूति ठप्प होने के बाद भी जनरेटर का संचालन स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा डीजल बचाए रखने की वजह से नही किया जा सका।जनरेटर में डीजल नही होने व विद्युत उपकेन्द्र से तकनीकि समस्या उत्पन्न होने की वजह से विद्युत उपकेन्द्र से विद्युत आपूर्ति की सप्लाई नही होने की वजह से स्वास्थ्य कर्मचारी से लेकर मरीज व तीमारदार भीषण गर्मी में तिलमिला गए।विद्युत उपकेन्द्र से आपूर्ति बाधित होने से स्वास्थ्य केन्द्र पर परामर्श व दवा लेने के लिए पहुंचे मरीज परेशान दिखाई दिए और साथ ही मोबाइल टार्च की रोशनी से चिकित्सक चिकित्सकीय परीक्षण करते हुए दिखाई दिए।जिम्मेदारो के द्वारा स्वास्थ्य केंद्र में रखे जनरेटर को चालू कर विधुत आपूर्ति सप्लाई चालू करना भीषण गर्मी में उचित नहीं समझा।जबकि कुछ समय पहले सीएचसी पर तैनात रहे तत्कालीन चिकित्सा प्रभारी अंकुश सिंह के द्वारा जनरेटर खराब हो जाने के बाद खराब जनरेटर को अस्सी हजार रुपये की लागत से सही कराया गया था।चालू सही स्थित में खड़े जनरेटर को विधुत आपूर्ति कट जाने के बाद चालू तक नहीं किया जाता है। जबकि हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजली और स्वास्थ्य विभाग सहित सभी विभागों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी यह हाल देखने को मिल रहे हैं।इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात कार्यरत चिकित्सक डाॅ.ए.के.सिंह ने बताया कि विद्युत उपकेन्द्र से आपूर्ति नही आ रही है।डीजल नही होने की वजह से जनरेटर नही चला पा रहा है।इस सबंध में उपखंड अधिकारी चतुर्थ एई सहायक अभिंयता विद्युत शुभम सिंह से विद्युत आपूर्ति प्रभावित व कटौती होने का कारण जानने के लिए उनके सीयैजी नंबर पर सम्पर्क किया गया तो उनका सीयूजी नंबर पहले व्यस्त और उसके बाद नेटवर्क क्षेत्र से बताने लगा।इस संबंध में विद्युत उपकेन्द्र पर तैनात कार्यरत अवर अभिंयता जे.ई.मोहम्मद इकरार ने बताया कि विद्युत लाइन टू फेस होने की वजह से आपूर्ति ठप्प हो गई है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
ऑक्सीजन प्लांट के उद्घाटन में सीएमओ ने
July 22, 2026
संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग की मौत, विषाक्त
July 22, 2026
चलती पीआरवी 112 का पहिया निकला, हाईवे
July 22, 2026
चाय बनाते समय गैस पाइप में लीकेज
July 22, 2026
दिल्ली जाते समय कांग्रेस जिलाध्यक्ष को पुलिस
July 22, 2026
सासनी में भाजपा प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा
July 21, 2026
हसायन : बाइक में हवा भरवाने गए
July 21, 2026
Weather
Hathras
1:59 pm,
Jul 22, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap








