Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद (सहपऊ) 02 जून । कोतवाली क्षेत्र के गांव परसौरा में एक युवती से घर में घुसकर छेड़छाड़ करने तथा विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।\ गांव परसौरा निवासी गजेन्द्र सिंह ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 17 मई की शाम करीब सात बजे उनकी पुत्री घर में घरेलू कार्य कर रही थी। आरोप है कि उसी दौरान गांव निवासी श्यामवीर उनके घर में घुस आया और उनकी पुत्री के साथ बुरी नीयत से छेड़छाड़ करने लगा। इसी बीच युवती की ताई मौके पर पहुंच गईं, जिन्हें देखकर आरोपी वहां से फरार हो गया। पीड़ित के अनुसार अगले दिन सुबह करीब आठ बजे वह अपनी पुत्री एवं अन्य बच्चों के साथ आरोपी के घर शिकायत करने और समझाने के लिए पहुंचे। आरोप है कि वहां श्यामवीर और उसके भाई गजेन्द्र उर्फ कालू ने लाठी-डंडों, सरिया तथा लात-घूंसों से उनके साथ मारपीट कर दी। इतना ही नहीं, आरोपियों ने भविष्य में जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है तथा मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page