हाथरस 02 जून । ज्येष्ठ माह के पंचम बड़े आज के पावन अवसर पर शहर में शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। युवा समाजसेवी एवं भाजपा शहर मंत्री सुमित कांत गोयल तथा युवा समाजसेवी मयंक धामीजा के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा कार्य में राहगीरों और क्षेत्रवासियों को मीठा शरबत वितरित किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस शरबत प्याऊ का लाभ हजारों लोगों ने उठाया। शीतल एवं मीठा शरबत पीकर राहगीरों ने गर्मी से राहत महसूस की और आयोजकों के इस जनसेवा कार्य की सराहना की। आयोजकों ने कहा कि बड़े मंगलवार के अवसर पर सेवा और परोपकार की भावना से यह आयोजन किया गया, ताकि गर्मी के मौसम में लोगों को राहत मिल सके। कार्यक्रम में उपस्थित समाजसेवियों एवं सहयोगियों ने भी सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लिया। आयोजन को सफल बनाने में बबलू धामीजा, तनाया धामीजा, दीपक मुदगल, युवा समाजसेवी मुदित भारद्वाज, सुमित कुमार शर्मा, हिमांशी तथा अन्नू चौधरी सहित अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहा। आयोजकों ने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी समाजसेवियों एवं क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
कई गांवों में ओलावृष्टि का कहर, मुआवजे की मांग
June 2, 2026
Related Posts
Recent Posts
कई गांवों में ओलावृष्टि का कहर, मुआवजे
June 2, 2026
सहपऊ : स्वास्थ्य विभाग टीम ने शिकायत
June 2, 2026
सहपऊ : घर में घुसकर युवती से
June 2, 2026
हसायन : किसान के खेत से डीजल
June 2, 2026
हसायन : लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं
June 2, 2026
हसायन : गढ़ोला की बेटी हर्षिता तोमर
June 2, 2026
हसायन : समर शिविर में बच्चों को
June 2, 2026
Weather
Hathras
8:41 pm,
Jun 2, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

























