Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 01 जून । क्षेत्र के गांव तामसी में भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने किसानों की क्षतिग्रस्त फसलों का जायजा लिया। उन्होंने फसल के नुकसान को देखते हुए सरकार से मुआवजे की मांग की। इस दौरान उनके साथ तहसीलदार हेमंत चौधरी और भारतीय किसान यूनियन (चौधरी चरण सिंह) के मंडल उपाध्यक्ष अलीगढ़ धर्मेंद्र सिंह प्रधान भी मौजूद थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किसानों के बीच जाकर उनकी फसलों का बारीकी से निरीक्षण किया। फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने के बाद, उन्होंने सरकार से अनुरोध किया कि जिन किसानों की फसलें क्षतिग्रस्त हुई हैं, उन्हें उचित मुआवजा प्रदान किया जाए। इस मौके पर लोकेंद्र चौधरी, नागेंद्र कुमार दिवाकर, जयप्रकाश, अशोक, नेपाल, मुकेश कुमार चौधरी, विजय कुमार चौधरी, मुन्नालाल दिवाकर, हरविलास, विनोद चौधरी सहित कई अन्य किसान भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page