सादाबाद 01 जून । क्षेत्र के गांव तामसी में भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने किसानों की क्षतिग्रस्त फसलों का जायजा लिया। उन्होंने फसल के नुकसान को देखते हुए सरकार से मुआवजे की मांग की। इस दौरान उनके साथ तहसीलदार हेमंत चौधरी और भारतीय किसान यूनियन (चौधरी चरण सिंह) के मंडल उपाध्यक्ष अलीगढ़ धर्मेंद्र सिंह प्रधान भी मौजूद थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किसानों के बीच जाकर उनकी फसलों का बारीकी से निरीक्षण किया। फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने के बाद, उन्होंने सरकार से अनुरोध किया कि जिन किसानों की फसलें क्षतिग्रस्त हुई हैं, उन्हें उचित मुआवजा प्रदान किया जाए। इस मौके पर लोकेंद्र चौधरी, नागेंद्र कुमार दिवाकर, जयप्रकाश, अशोक, नेपाल, मुकेश कुमार चौधरी, विजय कुमार चौधरी, मुन्नालाल दिवाकर, हरविलास, विनोद चौधरी सहित कई अन्य किसान भी उपस्थित थे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
विशेष लोक अदालत में 22 चेक बाउंस
July 18, 2026
बाल कल्याण समिति का औचक निरीक्षण, बाल
July 18, 2026
जिला अस्पताल में मरीजों की सुविधाएं बढ़ाने
July 18, 2026
हाथरस में मतदेय स्थलों की अंतिम सूची
July 18, 2026
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान: दो युवाओं
July 18, 2026
जनसमस्याओं के समाधान को लेकर डीएम गंभीर,
July 18, 2026
किसानों के लिए खुशखबरी, हाथरस के किसान
July 18, 2026
Weather
Hathras
7:07 pm,
Jul 18, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










