सिकंदराराऊ (हसायन) 01 जून । कस्बा हसायन के मोहल्ला कोलियान खुर्द किला खेड़ा स्थित एक स्व-हस्तचालित मिनी चूड़ी उद्योग कारखाने में सोमवार सुबह अचानक आग लग जाने से हजारों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। समय रहते स्थानीय लोगों और कारखाना संचालक की सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार सोमवार को सुबह से ही कारखाने में चूड़ी निर्माण का कार्य चल रहा था। कारखाना संचालक ओमसरन पुत्र गंगाराम निवासी मोहल्ला किला खेड़ा ने बताया कि प्रतिदिन की तरह मजदूर और कारीगर सुबह से कार्य कर रहे थे। करीब साढ़े दस बजे सभी मजदूर और कारीगर भोजन एवं विश्राम के लिए अपने-अपने घर चले गए थे। इसी दौरान कारखाने में संचालित लकड़ी की भट्टी में कुछ लकड़ियां सुलगती रह गईं, जिससे धीरे-धीरे धुआं उठने लगा। शुरुआत में आसपास के लोगों ने इसे सामान्य गतिविधि समझा, लेकिन कुछ ही देर बाद धुएं ने आग का रूप ले लिया और कारखाने से तेज लपटें उठने लगीं। आग की सूचना मिलते ही कारखाना संचालक, मजदूर, कारीगर और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। सभी ने मिलकर घरेलू समरसेविल (पानी की व्यवस्था) के माध्यम से आग बुझाने का प्रयास किया और समय रहते आग पर काबू पा लिया। आग लगने से कारखाने में रखा कच्चा माल एवं अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया, जिससे हजारों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि घटना के समय कारखाने में कोई मजदूर या कारीगर मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग लगने की घटना के बाद चूड़ी निर्माण का कार्य भी प्रभावित हो गया है और कारखाना संचालक ने फिलहाल उत्पादन कार्य बंद कर दिया है। स्थानीय लोगों का मानना है कि समय पर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आसपास के क्षेत्रों में भी बड़ा नुकसान हो सकता था।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
दूध लेने जा रहे पुलिसकर्मी की ट्रेन
June 1, 2026
मानदेय न मिलने से नाराज आशा कार्यकर्ताओं
June 1, 2026
अहिल्याबाई होल्कर जयंती बोर्ड विवाद पर गरमाई
June 1, 2026
सादाबाद : परिक्रमा के दौरान कुंड में
June 1, 2026
सादाबाद : किसानों के लिए खलनायक बना
June 1, 2026
सादाबाद : किसान नेता ने किया बर्बाद
June 1, 2026
Weather
Hathras
9:52 pm,
Jun 1, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

























