Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 01 जून । कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला ब्राह्मण के दो युवकों पर सोशल मीडिया पर एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के माध्यम से तैयार कथित आपत्तिजनक चित्र प्रसारित करने का आरोप लगा है। मामले में दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिकंदराराऊ के मोहल्ला शीशघर, कासगंज रोड निवासी आकाश दीक्षित पुत्र रामकिशन दीक्षित ने कोतवाली हसायन में लिखित तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि गांव नगला ब्राह्मण के दो युवकों ने एआई तकनीक का उपयोग कर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री से संबंधित कथित आपत्तिजनक चित्र तैयार कर उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर साझा किया।बी शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित फेसबुक अकाउंट के कवर पेज पर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का फोटो लगाया गया है, जिससे लोगों में भ्रम अथवा भय की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर नगला ब्राह्मण निवासी प्रेम गौतम पुत्र सुनहरी लाल तथा एक अन्य युवक रजत मोगानियां के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई है और सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री की सत्यता एवं अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि जांच में प्राप्त साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page