Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 01 जून । शहर के मथुरा रोड स्थित वसुंधरा एन्क्लेव की बंद पड़ी कोठी नंबर 343 में आग लगने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर मकान स्वामी ने किसी अज्ञात व्यक्ति पर संदेह जताते हुए प्रशासन से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ. राजीव लोचन उपाध्याय 23 मई को अपने परिवार के साथ घर में ताला लगाकर हरिद्वार गए हुए थे। 30 मई को उनके घर पर कार्य करने वाली महिला नियमित सफाई के लिए मकान का ताला खोलकर अंदर पहुंचीं। इसी दौरान उन्होंने स्टोर रूम में दरवाजे के ऊपर रखी अखबार की रद्दी को जली हुई अवस्था में देखा। बताया जा रहा है कि रद्दी में आग लगी थी, जो उस समय तक स्वतः बुझ चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में चर्चा शुरू हो गई। गनीमत रही कि आग ने विकराल रूप नहीं लिया, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। मकान स्वामी का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत होता है और आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने जानबूझकर इस घटना को अंजाम देने का प्रयास किया हो। इसी को लेकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।फिलहाल मामले की सूचना प्रशासन को दे दी गई है और जांच के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page