सिकन्दराराऊ (हसायन) 01 जून । कोतवाली क्षेत्र के गांव इंद्रनगर सिकतरा में खेत से पानी निकासी के लिए नाला निकालने को लेकर हुए विवाद ने तनावपूर्ण रूप ले लिया। एक महिला ने गांव के कुछ नामजद एवं अज्ञात लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और पथराव करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली हसायन में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी गुड्डी देवी पत्नी राजेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपनी पुत्रवधू सोनी देवी तथा बच्चों के साथ घर पर मौजूद थीं। आरोप है कि इसी दौरान गांव की दो महिलाएं उनके घर पहुंचीं और उन्हें बाहर बुलाया। बाहर आने पर दोनों महिलाओं ने कथित रूप से गाली-गलौज शुरू कर दी तथा हाथापाई का प्रयास किया। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद चार-पांच अज्ञात लोगों ने उनके घर की ओर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। पथराव से मकान की खिड़कियों और दरवाजों के शीशे टूटकर क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के दौरान उनके पांच वर्षीय नाती राधे पुत्र रविशंकर के नाक में भी चोट लगने की बात कही गई है। महिला का कहना है कि विवाद की वजह खेत से पानी निकासी के लिए नाला निकालने की मांग थी, जिसका उन्होंने विरोध किया था। इसी बात से नाराज होकर आरोपित पक्ष ने विवाद किया और घर पर पहुंचकर हंगामा किया। घटना के संबंध में कुछ वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है, जिनमें कथित रूप से पथराव की घटना दिखाई दे रही है। पीड़िता ने पुलिस से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं, पुलिस ने मामले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से गुड्डी देवी के पुत्र रविशंकर तथा सुरेश पुत्र महेंद्रपाल के विरुद्ध शांति भंग की आशंका के तहत कार्रवाई करते हुए चालान किया है। दोनों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा प्राप्त तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
मकान पर गोलियां बरसाने का आरोप, कई
June 1, 2026
पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के लिए
June 1, 2026
दूध लेने जा रहे पुलिसकर्मी की ट्रेन
June 1, 2026
मानदेय न मिलने से नाराज आशा कार्यकर्ताओं
June 1, 2026
अहिल्याबाई होल्कर जयंती बोर्ड विवाद पर गरमाई
June 1, 2026
सादाबाद : परिक्रमा के दौरान कुंड में
June 1, 2026
सादाबाद : किसानों के लिए खलनायक बना
June 1, 2026
Weather
Hathras
9:53 pm,
Jun 1, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

























